अमरिया: अमरिया में भारी बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, धान और गन्ने को हुआ नुकसान
पीलीभीत में भारी बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अमरिया क्षेत्र में भी इसका असर खेतों में साफ नजर आ रहा है। कहीं धान की तैयार फसल जमीन पर बिछ गई है, तो कहीं खेत पानी से भर गए हैं। तेज हवा और बारिश से गन्ने की फसल भी प्रभावित हुई है। महीनों की मेहनत, खाद-बीज और सिंचाई पर खर्च के बाद अब फसल खराब होने से किसान परेशान हैं।