🚨 BREAKING NEWS | गोरखपुर
मारपीट की घटना पर सपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम का बड़ा बयान
गोरखपुर प्रेस क्लब में सपा की प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी और पार्टी नेताओं के बीच हुए विवाद एवं कथित मारपीट के बाद सपा जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम ने घटना को घोर अनुशासनहीनता बताया।
🔴 बृजेश गौतम ने कहा कि घटना के दौरान वह प्रेस वार्ता में अपनी बात रख रहे थे, इसलिए कुर्सी को लेकर वास्तव में क्या हुआ, उन्होंने नहीं देखा।
उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दी जाएगी। राष्ट्रीय नेतृत्व जो निर्णय करेगा, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।
गोरखपुर की इस घटना के बाद सपा संगठन में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
Public maharajganj
#Gorakhpur #SamajwadiParty #SP #BrijeshGautam #NaginaSahani #AnshumanSingh #BreakingNews #GorakhpurNews #UPNews #PoliticalNews #PublicMaharajganj
Maharajganj, Maharajganj | Oct 3, 2026