भीलवाड़ा: भाजपा ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, उपमुख्यमंत्री बैरवा ने भाजपा जिला कार्यालय पर किया ध्वजारोहण
भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन की ओर से 80वां स्वाधीनता दिवस शनिवार को हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित समारोह में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने की। समारोह में सांसद दामोदर अग्रवाल, मांडल विधायक उदयलाल भडाना, पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया, पू