Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image
image

पंजाब पुनर्गठन कानून के तहत हिमाचल के 7.19 प्रतिशत हिस्से की लड़ाई निर्णायक दौर में: मुकेश अग्निहोत्री चंबा को मिलेंगी 15 इलेक्ट्रिक और 10 डीजल बसें, सड़क सुरक्षा के लिए 5 करोड़ रुपये की घोषणा चंबा, 15 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने चंबा जिले के लिए 15 नई इलेक्ट्रिक और 10 डीजल बसें उपलब्ध करवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि चंबा में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल की परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुविधाजनक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसी कड़ी में एचआरटीसी के बेड़े में आगामी समय में 1,000 इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इससे यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने के साथ-साथ प्रदूषण में कमी लाने में भी मदद मिलेगी। हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में निर्णायक दौर में मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल के अधिकारों और हितों की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ रही है। पंजाब पुनर्गठन कानून के तहत हिमाचल के 7.19 प्रतिशत हिस्से के हक का मामला अब सर्वोच्च न्यायालय में निर्णायक दौर में पहुंच गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि सुप्रीम कोर्ट हिमाचल के हकों के पक्ष में फैसला देगा और प्रदेश को उसका उचित हिस्सा प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों को पूरी गंभीरता से आगे बढ़ा रही है और हिमाचल के अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। चंबा बनेगा सड़क सुरक्षा का पायलट जिला उप मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं और इनमें होने वाली मौतों को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए कहा कि चंबा को सड़क सुरक्षा के लिए पायलट जिला बनाया गया है। इसके लिए सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का डेटा आधारित विश्लेषण किया जाएगा और उसी के आधार पर सड़क सुरक्षा के प्रभावी उपाय लागू किए जाएंगे। सरकार का प्रयास दुर्घटनाओं की संख्या और इनमें होने वाली मौतों को न्यूनतम करना है। कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों की रक्षा का भरोसा मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही सरकार ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया, जिससे प्रदेश के लगभग 1.36 लाख कर्मचारियों को लाभ मिला। उन्होंने निगमों और बोर्डों के ओपीएस से वंचित कर्मचारियों को भी भरोसा दिलाया कि उन्हें इसका लाभ देने की दिशा में सरकार महत्वपूर्ण कदम उठाएगी। चंबा-चुवाड़ी के बीच प्रस्तावित सुरंग से घटेगी दूरी उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चंबा के विकास के लिए सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चंबा-चुवाड़ी के बीच 14.816 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण लगभग 4,594 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित है। इस सुरंग के निर्माण से चंबा और चुवाड़ी के बीच की दूरी करीब 26 किलोमीटर कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के लोगों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगी। आत्मनिर्भर और नशामुक्त हिमाचल का आह्वान मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य हिमाचल को आत्मनिर्भर, मजबूत और विकसित प्रदेश बनाना है। उन्होंने प्रदेशवासियों से विकास, सामाजिक न्याय और नशामुक्त हिमाचल के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। समारोह में पूर्व मंत्री आशा कुमारी, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, विधायक नीरज नैयर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। #HimachalPradesh #Chamba #IndependenceDay2026 #80thIndependenceDay #MukeshAgnihotri #HimachalNews #ChambaNews #HRTC #ElectricBuses #RoadSafety #SupremeCourt #PunjabReorganisationAct #HimachalRights #HimachalDevelopment #DrugFreeHimachal #HimachalGovernment हिम संदेश DC Chamba Chamba Hulchul Media Network Chamba Express

Saach, Chamba | Aug 15, 2026

MORE NEWS

No related stories for this location.