गोह: गोह स्थित इफको बाजार में खाद के लिए हाहाकार, रात भर डटे रहे किसान
गोह प्रखंड में खाद की भारी किल्लत के कारण बुधवार की सुबह करीब 6 बजे से ही इफको गोदाम पर हाहाकार मचा हुआ है। खाद वितरण की सूचना मिलते ही मंगलवार की शाम से ही बड़ी संख्या में महिला - पुरुष किसान गोदाम पर पहुंचकर रात भर डटे रहे। बुधवार सुबह गोदाम के बाहर सैकड़ों किसानों की लंबी कतारें लग गईं। धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी का माहौल रहा। किसानों का कहना है कि रोपनी क