राजपुर: धनसोई थाना परिसर में आन-बान-शान से हुआ ध्वजारोहण, पुलिस कर्मियों ने किया परेड
Rajpur, Buxar | Aug 15, 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धनसोई थाना परिसर में पूरे सम्मान और देशभक्ति के माहौल के बीच ध्वजारोहण किया गया। धनसोई थानाध्यक्ष विकास कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के दौरान थाना परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रीय भावना से गूंज उठा। ध्वजारोहण के बाद धनसोई थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने अनुशासित तरीके से परेड किया।