विकलांगता प्रमाणपत्र के नाम पर पांच हजार की रिश्वत, डॉक्टर को ले गई विजिलेंस
रुद्रप्रयाग। विकलांगता प्रमाणपत्र बनवाने के एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में विजिलेंस टीम ने डॉक्टर अंकुर ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई की। विजिलेंस टीम डॉक्टर को करीब छह घंटे तक पूछताछ करने के बाद अपने साथ ले गई।
बताया गया कि एक व्यक्ति ने विकलांगता प्रमाणपत्र बनवाने के लिए डॉक्टर से संपर्क किया था। आरोप है कि प्रमाणपत्र बनाने के एवज में डॉक्टर की ओर से पांच हजार रुपये की धनराशि मांगी गई। इसके बाद संबंधित व्यक्ति ने मामले की शिकायत विजिलेंस से की।
शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने कार्रवाई की और डॉक्टर अंकुर ठाकुर को रिश्वत की धनराशि लेते हुए पकड़ लिया। इसके बाद टीम ने उनसे करीब छह घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ पूरी होने के बाद विजिलेंस टीम डॉक्टर को अपने साथ ले गई। मामले में विजिलेंस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है। #rudraprayag #BreakingNews #today #hospital #डॉक्टर #doctor #facebookviral #police #uttarakhand #rudraprayag