हुज़ूर: भोपाल में भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव का भव्य स्वागत
Huzur, Bhopal | Sep 30, 2026 भोपाल में भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव का भव्य स्वागत भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब भोपाल पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। उनके साथ भाजपा की सह-प्रभारी रेखा वर्मा भी भोपाल पहुंचीं।