रामनगर: बैरानामऊ मंझारी में युवक को कोबरा सांप ने तीन बार डसा, युवक ने सांप को मार डाला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बैरानामऊ मंझारी गांव में संजय पुत्र सोनेलाल गुरुवार को रात में शराब के नशे में घर लौटा था। इसी दौरान एक सांप घर में निकल आया।संजय ने सांप को पकड़ने की कोशिश की इस दौरान सांप ने उसे तीन बार डस लिया। इसके बाद भी वह पीछे नहीं हटा और सांप को पकड़ कर मार डाला। मरा सांप लेकर काफी देर तक गांव में टहलता रहा। वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार की दोपहर में वायरल हो रहा।