फुलवरिया: सवनही जगदीश में शौचालय टंकी का सेटरिंग खोलने घुसे ठेकेदार समेत 4 मजदूरों की मौत, बचाने में गई जान
श्रीपुर थाना क्षेत्र के निकटवर्ती सवनहीं जगदीश गांव में शनिवार के दोपहर 1 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें ठेकेदार समेत चार मजदूरों की जान चली गई। मिले जानकारी के अनुसार मृतकों में शटरिंग के ठेकेदार टीपू उर्फ जावेद, मजदूर बंटी बैठा, उमेश यादव जो सवनहीं पट्टी के निवासी हैं। वहीं गिदहा गांव के शबे आलम बताए जा रहे हैं। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया।