सिकंदरा: भाल गांव में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर जताई आशंका
राजपुर। थाना क्षेत्र के भाल गांव में गुरुवार शाम करीब पांच बजे एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। भाल गांव निवासी अखिलेश की पत्नी पिंकी देवी का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से