#परीक्षितगढ़: #गंगनहर के पुल पर #दिखा विशाल #मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा #हड़कंप #News #reporting/ #awareness
मेरठ: परीक्षितगढ़ क्षेत्र के ग्राम नीमका में बड़ी गंगनहर के पुल पर विशाल मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम वनरक्षक संजेश राठी और क्षेत्र सहायक ओमप्रकाश अर्जुन के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए मगरमच्छ को रस्सी की मदद से सुरक्षित पकड़ लिया।
रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित गंगा नदी में छोड़ दिया। मगरमच्छ के रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों और राहगीरों ने राहत की सांस ली।