रायडीह: रायडीह में फाइलेरिया के चार गंभीर मरीजों को मिली व्हीलचेयर, मिली बड़ी राहत
Raidih, Gumla | Aug 1, 2026 गुमला जिले से एक संवेदनशील और प्रेरणादायक खबर सामने आई है। उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो के निर्देश पर रायडीह प्रखंड के फाइलेरिया यानी लिम्फेडेमा के गंभीर चरण से जूझ रहे चार मरीजों को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई है। व्हीलचेयर पाने वाले लाभार्थियों में नीलम साहू, चरवा उरांव, लियोस टोप्पो और अनीमा तिर्की शामिल हैं।