सरधना: किनौनी गांव के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी का शव आम के पेड़ पर लटका मिला, किशोर हिमांशु कल से था लापता
सरधना सर्किल क्षेत्र के कीनोनी गांव से बुधवार से लापता एक किशोर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई जिस का शव बृहस्पतिवार को गांव के बाहरी छोर पर आम के पेड़ से लटका मिला। जिसकी पहचान गांव निवासी 14 वर्षीय हिमांशु पुत्र राजू के रूप में हुई। बताया गया है कि हिमांशु बुधवार शाम से लापता था। घरवाले उसकी तलाश कर रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव मिला है।