Public App Logo
CM भजनलाल शर्मा का बीकानेर दौरा आज, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम ⏰ दोपहर 3:25 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मेघासर हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां वे मेघोजी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री क्षेत्र में विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे और कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे। ⏰ शाम 5:40 बजे मुख्यमंत्री स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वे किसान भवन जाएंगे और विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। ⏰ शाम 6:10 बजे मुख्यमंत्री पीबीएम अस्पताल पहुंचेंगे। यहां श्रीमती सीएम मूंधड़ा मेमोरियल हॉस्पिटल के मेडिसिन विंग का लोकार्पण एवं अवलोकन करेंगे। ⏰ शाम 6:50 बजे राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में एट होम, हाई टी और ड्रोन शो का आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। ⏰ रात्रि 8:20 बजे मुख्यमंत्री महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय पहुंचेंगे, जहां स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। 🇮🇳 15 अगस्त का भी पूरा कार्यक्रम मुख्यमंत्री 15 अगस्त की सुबह 8:30 बजे स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद 8:55 बजे शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करेंगे। ⏰ सुबह 9:05 बजे डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद 11:25 बजे जल विज्ञान एवं जल प्रबंधन संस्थान सभागार में ‘युवा संवाद : विकसित राजस्थान 2047’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। और आखिर में दोपहर 12:35 बजे मुख्यमंत्री नाल एयरपोर्ट से जयपुर के लिए रवाना होंगे। #Bikaner #BhajanlalSharma #CMBhajanlalSharma #BikanerNews #RajasthanNews - Bikaner News