पथरिया: किशुनगंज में 'सेवा मेरा अभियान' के तहत स्वच्छता अभियान, राज्यमंत्री लखन पटेल ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
पथरिया। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा अभियान’ कार्यक्रम में ग्राम पंचायत किशुनगंज में स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान किया गया। प्रदेश के आनंद विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों के साथ श्रमदान किया। उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बने।