गोह: देवकुण्ड में हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा दुधेश्वर नाथ का जलाभिषेक किया
Goh, Aurangabad | Aug 10, 2026 श्रावण माह की दूसरी सोमवारी को गोह प्रखंड के प्रसिद्ध बाबा दुधेश्वर नाथ मंदिर देवकुण्ड में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र देवकुण्ड स्थित सहस्त्र धारा तालाब से जल भरकर बाबा दुधेश्वर नाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर और पूरे इलाके में "हर हर महादेव" और "बोल बम" के गगनभेदी नारों से वातावरण पूरी तरह