चित्रकूट-सात सितंबर को होगा प्रदर्शन ,समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “वोट बचाओ, देश बचाओ” अभियान के तहत जिले में सियासी हलचल तेज हो गई है।
दो सितंबर से आठ सितंबर तक चल रहे इस अभियान के बीच सात सितंबर को समाजवादी पार्टी द्वारा बड़ा प्रदर्शन किए जाने की तैयारी है।
समाजवादी पार्टी चित्रकूट के जिला अध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने कहा कि यह लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी की नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों की लड़ाई है।
वहीं जिला उपाध्यक्ष कैलाश बौद्ध ने कहा कि यह लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ी जाएगी। नेताओं ने संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर चिंता जताते हुए जनता से इस अभियान में शामिल होने की अपील की है।
अब देखना होगा कि सात सितंबर का यह प्रदर्शन चित्रकूट की राजनीति में क्या नया मोड़ लेकर आता है।