बांधवगढ़: स्वतंत्रता दिवस पर बांधवगढ़ के 6 वनकर्मियों और उत्कृष्ट पुलिस जवानों का सम्मान
उमरिया में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वनकर्मियों और पुलिस जवानों को सम्मानित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि कलेक्टर राखी सहाय ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के छह वनकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।सम्मानित वनकर्मियों में वनरक्षक राजनारायण सिंह, नरेंद्र सिंह, मोहित खटिक और धीरेन्द्र शुक्ला, शामिल है