अरनोद: मोहेड़ा-चुपना मार्ग पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, सवार ने कूदकर बचाई अपनी जान
मोहेड़ा और चुपना गांव के बीच सड़क पर एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी मोहेड़ा गांव की बताई जा रही है। स्कूटी में आग लगते ही सवार ने सूझबूझ दिखाते हुए स्कूटी को सड़क किनारे छोड़ दिया और खुद को सुरक्षित बचाया।देखते ही देखते स्कूटी आग की लपटों में घिर गई।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होरहा