🏛️ जनता दरबार में 41 मामलों की सुनवाई; जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रशासन प्रतिबद्ध!
📍 जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त श्री आदित्य कुमार पियूष के नेतृत्व में ग्राम प्लेक्स भवन में जिला स्तरीय जनता दरबार आयोजित।
✅ कुल 41 आवेदनों की सुनवाई; चापाकल मरम्मत, आवास योजना, राशन कार्ड, अनुकंपा नियुक्ति, अतिक्रमण, दाखिल-खारिज सहित विभिन्न मामलों पर संबंधित पदाधिकारियों को जांचोपरांत समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश।
🤝 “सबका सम्मान–जीवन आसान” की भावना के साथ आमजनों की समस्याओं का संवेदनशील एवं त्वरित समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता।
#जहानाबाद #जनतादरबार #जिलाप्रशासनजहानाबाद #सबकासम्मानजीवनआसान #बिहार
Jehanabad, Bihar | Oct 16, 2026