पहाड़ी: कामां पुलिस ने 8 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
कामां थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 लीटर कच्ची अवैध शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी हाकम पुत्र सुलेमान, उम्र 34 वर्ष, निवासी नांगल के कब्जे से 32 पव्वे/पॉलीथिन में भरी कच्ची शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गुरुवार शाम 7 बजे कार्रवाई की मिली जानकारी।