चौपारण: चौपारण में प्रेम विवाह से नाराज पिता ने जिंदा बेटी का किया पिंडदान
हजारीबाग के चौपारण पाण्डेयबारा में 18 वर्षीय युवती के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने बेटी का जीवित रहते ही हिंदू रीति-रिवाज से पिंडदान और श्राद्धकर्म कर दिया। पिता, भाई और चाचा ने श्मशान घाट पर मुंडन कराया और बेटी से रिश्ता खत्म करने का ऐलान किया। बताया गया कि युवती ने पास के गांव के पवन साव से प्रेम विवाह किया है। घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और इस