Public App Logo
महतारी वंदन योजना से महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से सशक्त सक्ती विकासखंड के ग्राम रायपुरा निवासी श्रीमती लक्ष्मी साहू को महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त भी प्राप्त हो चुकी है। वे योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में करती हैं। उनका कहना है कि इस आर्थिक सहायता से परिवार को काफी संबल मिला है और बच्चों की शिक्षा में मदद हो रही है। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया। - Sakti News