सीतापुर: हरगांव इलाके में खेत में भरे पानी में डूबने से किसान की हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
सीतापुर जनपद के हरगांव इलाके में खेत में भरे हुए बारिश के पानी में डूब जाने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई है मौत हो जाने के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर भेजा है।