नौगांव: नौगांव पुलिस ने मऊसानिया में घर से 9 पेटी अवैध शराब जब्त की, ₹25 हजार का माल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नौगांव थाना पुलिस ने बुधवार शाम ग्राम मऊसानिया में कार्रवाई करते हुए 9 पेटी अवैध शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब 25 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। नौगांव थाना प्रभारी संजय राय के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मऊसानिया निवासी प्रमोद साहू उर्फ कल