PMEGP योजना से युवाओं को मिल रहा स्वरोजगार: इंद्रपाल सिंह लोधी ने स्थापित की अपनी क्राफ्ट पेपर इकाई
केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं युवाओं को स्वावलंबी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। करैरा निवासी श्री इंद्रपाल सिंह लोधी ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) योजना के अंतर्गत स्वीकृत 5 लाख रुपये के ऋण (जिसमें 1.5 लाख रुपये की सब्सिडी शामिल है) से अपना स्वयं का क्राफ्ट पेपर एवं दोना-पत्तल निर्माण व्यवसाय शुरू किया है।
इस योजना के सफल क्रियान्वयन और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी का सहृदय आभार व्यक्त किया है।
PMO India
#SevaSetuAbhiyan
#SevaSankalpAbhiyan
#shivpuri
Shivpuri, Madhya Pradesh | Oct 4, 2026