नेताओं के दखल से गेट खुलने में भी हुआ विलंब!
बनखेड़ी रेलवे गेट सोमवार को खोले जाने थे। इसके लिए पीडब्ल्यूडी, रेलवे अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन ने पूरी तैयारी भी कर ली थी। लेकिन ऐन वक्त पर मामला ‘श्रेय’ की राजनीति में अटक गया।
खैर... श्रेय किसे मिला, इसका फोटो सेशन तो हो ही गया! लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जिस ब्रिज के पास से अब वाहनों की आवाजाही होगी, वहां सुगम और सुरक्षित यातायात की व्यवस्था पर नेताओं ने आखिर ध्यान क्यों नहीं दिया?
फोटो में श्रेय लेने की होड़ तो दिखी, लेकिन जनता के लिए रास्ता सुगम बनाने की चिंता नजर नहीं आई।
जनता पूछ रही है—
गेट खुलने का श्रेय किसे मिला, यह जरूरी है या जनता का यातायात सुगम होना?