देवेंद्रनगर: स्वर्गीय पुत्ती बाई पटेल की प्रथम पुण्यतिथि पर सुंदरकांड पाठ एवं कन्या भोज आयोजित
ग्राम मडियन में न्यू सत्य निकेतन स्कूल देवेंद्रनगर के प्रधानाध्यापक एवं कार्यक्रम आयोजक मुकेश पटेल की दादी मां स्वर्गीय पुत्ती बाई पटेल, पत्नी स्वर्गीय छोटे लाल (घोटा) की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके निज निवास ग्राम मडियन में सुंदरकांड पाठ एवं विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन का आयोजन किया गया।