राज्य शासन के मंशानुरूप स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनसम्पर्क विभाग मनेन्द्रगढ़ द्वारा तीन दिवसीय विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया है। यह प्रदर्शनी 12 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य आमजन और युवा पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास तथा देश विभाजन के दर्द से अवगत कराना है।
प्रदर्शनी का गरिमामयी शुभारंभ और अवलोकन प्रदेश के यशस्वी स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, जिले की कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर मनेंद्रगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र पटवा, पूर्व संसदीय सचिव एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी पावले, तथा जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंकिता सोम एवं अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, एसडीएम लिंगराज सिदार एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
#chhattisgarh #mcbdistrict