रहुई: मध्य विद्यालय इतासंग के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा
Rahui, Nalanda | Aug 13, 2026 हर घर तिरंगा अभियान के तहत रहुई प्रखंड के मध्य विद्यालय इतासंग के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में विद्यालय के सैकड़ों छात्र एवं छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस दौरान विद्यार्थियों ने भारत माता की जय, जय हिंद और वंदे मातरम् के जयकारे लगाकर पूरे वातावरण को देशभक्ति से भर दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान छात्र