कौंधियारा क्षेत्र में बेजुबानों पर बेरहमी: कौंधियारा में भेड़ को बाइक से घसीटते ले जाने का वीडियो वायरल
प्रयागराज / कौंधियारा थाना क्षेत्र के अकोढ़ा गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भेड़ों के साथ क्रूरता की जा रही है। वीडियो में एक व्यक्ति भेड़ों को बाइक पर इस तरह ले जाता दिख रहा है कि एक भेड़ का पैर सड़क पर घिसट रहा है।
वीडियो बनाने वाले शख्स का दावा है कि विरोध करने पर संबंधित व्यक्ति ने धमकी दी और कहा- "पैसा दिया है, जैसे चाहूं ले जाऊंगा।"
फिलहाल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर जांच और दोषी पर कार्रवाई की मांग की है।
#viralpost #viralvideoシ #prayagrajnews #prayagrajpolice