अनूपगढ़: अनूपगढ़ में किसान समर्थन में बाजार बंद, एडीएम कार्यालय पर तालाबंदी की तैयारी
इंदिरा गांधी नहर परियोजना के प्रथम चरण में सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसान आंदोलन के समर्थन में अनूपगढ़ का बाजार बंद रहा। व्यापारियों और निजी स्कूलों ने भी कामकाज बंद रखा। किसानों ने सभा के बाद एडीएम कार्यालय पर तालाबंदी और घेराव की तैयारी की।