बरेली: कांवड़ियों पर मुस्लिम समाज ने बरसाए फूल, बरेली में भाईचारे की मिसाल, कलीम अहमद बने चर्चा का केंद्र
बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के गांव मिलक रौंदी में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर सामने आई। गांव से गुजर रही कांवड़ यात्रा का मुस्लिम समाज के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कलीम अहमद के नेतृत्व में मुन्ना कोटेदार, छन्नू खान और जवर खान समेत अन्य लोगों ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की और श्रद्धालुओं को फल वितरित किए।