कायमगंज: गांव झब्बूपुर के पास बाइक भिड़ंत में दो युवक गंभीर घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
मेरापुर के सिलसंडा गांव निवासी तूफान सिंह 20 पुत्र नाहर सिंह और अमल 21 पुत्र रूपल शुक्रवार देर रात बाइक से कायमगंज जा रहे थे। झब्बूपुर गांव के पास उनकी बाइक की एक अज्ञात बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को CHCकायमगंज ले गए।यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ०रेफर कर दिया।