सारण के SSP रौशन कुमार ने पानापुर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर, बैरक, मालखाना, हाजत, शस्त्रागार, सीसीटीवी, अभिलेख एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
एसएसपी ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, अपराध नियंत्रण, नियमित वाहन जांच और प्रभावी रात्रि गश्ती का निर्देश दिया। साथ ही आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी तथा पुलिस कार्रवाई में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने को कहा।
Chapra, Saran | Sep 17, 2026