बच्चा पैदा कराने और जमीन से खजाना निकलवाने के नाम पर 15 लाख की ठगी, एक गिरफ्तार
वाराणसी। कपसेठी पुलिस ने बच्चा पैदा कराने तथा जमीन में गड़ी सोने की मूर्ति और खजाना निकलवाने के नाम पर करीब 15 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1.85 लाख रुपये नकद और मां दुर्गा की पीली धातु की मूर्ति बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य लोगों को बच्चा पैदा कराने तथा जमीन में गड़े सोने और खजाने को निकलवाने का झांसा देकर रकम ऐंठते थे। अलग-अलग बहानों से पीड़ितों से करीब 15 लाख रुपये की ठगी की गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और एक अभियुक्त को गिरफ़्तार कर गुरुवार दोपहर बाद लगभग 01 बजे न्यायालय में पेश किया वही कपसेठी थाना अध्यक्ष विकाश मौर्य ने बताया कि बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरोह में शामिल अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
#LETESTNEWS #letestअपडेट #LetestUpdate #varanasi__kashi_banaras 👇👇