Public App Logo
शहडोल लोकसभा में सड़क नेटवर्क के विस्तार की बड़ी पहल 🚧 शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर शहडोल लोकसभा क्षेत्र में सड़क नेटवर्क के विस्तार एवं नए राजमार्गों के निर्माण को लेकर मांग पत्र सौंपा। मांगों में शहडोल के पुराने बाईपास को डिवाइडर सहित 4 लेन बनाने, शहडोल एवं अनूपपुर में रिंग रोड, प्रयागराज–मऊगंज–सीधी–जनकपुर–अनूपपुर–जैतहरी–बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग, वाराणसी–रीवा–शहडोल–अमरकंटक राजमार्ग, टूरिस्ट एक्सप्रेस वे तथा कटनी–उमरिया–शहडोल–कोतमा–मनेंद्रगढ़ 4 लेन हाईवे शामिल हैं। खास बात यह है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शहडोल के पुराने बाईपास के लिए तत्काल स्वीकृति प्रदान कर दी है। वहीं अन्य प्रस्तावों के डीपीआर प्राप्त होने के बाद उन्हें स्वीकृति देने का आश्वासन दिया गया है। #शहडोल #हिमाद्रीसिंह #नितिनगडकरी #अनूपपुर #BSP24News - Pushparajgarh News