Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

टमाटर के रेट में भारी गिरावट , जानें क्या रहा भाव हिमाचल समय - Himachal Samay Media #solanmandi

Solan, Solan | Jul 10, 2026

MORE NEWS

वंदे मातरम् का अपमान देश की राष्ट्रीय चेतना का अपमान, सोनिया गांधी और कांग्रेस नेतृत्व देश से मांगे माफी : सुशील कड़शोली

वंदे मातरम् के अपमान के खिलाफ शिमला में सड़कों पर उतरा भाजयुमो, सीटीओ पर जोरदार धरना-प्रदर्शन : सुशील कड़शोली

शिमला, 16 अगस्त। भारतीय जनता युवा मोर्चा शिमला जिला ने वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में सीटीओ शिमला में जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुमित ठाकुर ने की, जबकि भाजयुमो प्रदेश महामंत्री सुशील कड़शोली विशेष रूप से उपस्थित रहे।

धरना-प्रदर्शन में पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संजय सूद, रवि मेहता, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा सहित भाजपा एवं भाजयुमो के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

धरने को संबोधित करते हुए सुशील कड़शोली ने कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सोनिया गांधी और कांग्रेस नेताओं द्वारा वंदे मातरम् का अपमान किया गया है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत का सम्मान किसी राजनीतिक विचारधारा का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय के लिए राष्ट्र सम्मान का विषय है।

कड़शोली ने कहा कि वंदे मातरम् करोड़ों भारतीयों की भावनाओं और स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास से जुड़ा हुआ है। इसे गाते हुए स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया और मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। ऐसे राष्ट्रीय गीत के प्रति अनादर देश स्वीकार नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् की रचना बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने 1875 में की थी और 1896 के कांग्रेस अधिवेशन में रवींद्रनाथ टैगोर ने इसका गायन किया था। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान विशेषकर 1905 के स्वदेशी आंदोलन में वंदे मातरम् अंग्रेजी शासन के विरुद्ध राष्ट्रीय उद्घोष बन गया था। 1950 में इसे राष्ट्रीय गीत के रूप में सम्मान प्रदान किया गया।

1896 में जिस कांग्रेस के अधिवेशन में गूंजा वंदे मातरम्, आज उसी कांग्रेस नेतृत्व पर उसके अपमान का आरोप

सुशील कड़शोली ने कहा कि यह कांग्रेस के लिए आत्ममंथन का विषय होना चाहिए कि जिस संगठन के ऐतिहासिक अधिवेशन में कभी वंदे मातरम् गूंजा था, आज उसी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ वंदे मातरम् के अपमान को लेकर देशभर में आक्रोश दिखाई दे रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व ने समय-समय पर देश की संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्रीय भावनाओं से जुड़े विषयों पर ऐसी राजनीति की है जिससे करोड़ों देशवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

कड़शोली ने कहा कि “वंदे मातरम् कोई साधारण गीत नहीं है। यह भारत माता के प्रति समर्पण, स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और राष्ट्र प्रथम की भावना का प्रतीक है। इसका अपमान भारत की राष्ट्रीय चेतना का अपमान है।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश वंदे मातरम् की रचना के 150 वर्ष को राष्ट्रीय गौरव के रूप में मना रहा है। केंद्र सरकार द्वारा 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से वंदे मातरम् के इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन में उसके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा रहा है।

सुशील कड़शोली ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की युवा पीढ़ी को राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास और वंदे मातरम् की विरासत से जोड़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेतृत्व के व्यवहार ने राष्ट्रीय गीत के सम्मान को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजयुमो राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े विषय पर किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। कांग्रेस नेतृत्व को वंदे मातरम् के अपमान के लिए देश की जनता के सामने जवाब देना चाहिए और सोनिया गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

कड़शोली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी यह समझ ले कि वंदे मातरम् का सम्मान राजनीति से ऊपर है। देश की युवा शक्ति राष्ट्र और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान के लिए सदैव मजबूती से खड़ी रहेगी।

धरना-प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” और “जय हिंद” के जोरदार उद्घोष किए और कांग्रेस नेतृत्व से माफी की मांग की।

वंदे मातरम् का अपमान देश की राष्ट्रीय चेतना का अपमान, सोनिया गांधी और कांग्रेस नेतृत्व देश से मांगे माफी : सुशील कड़शोली वंदे मातरम् के अपमान के खिलाफ शिमला में सड़कों पर उतरा भाजयुमो, सीटीओ पर जोरदार धरना-प्रदर्शन : सुशील कड़शोली शिमला, 16 अगस्त। भारतीय जनता युवा मोर्चा शिमला जिला ने वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में सीटीओ शिमला में जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुमित ठाकुर ने की, जबकि भाजयुमो प्रदेश महामंत्री सुशील कड़शोली विशेष रूप से उपस्थित रहे। धरना-प्रदर्शन में पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संजय सूद, रवि मेहता, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा सहित भाजपा एवं भाजयुमो के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। धरने को संबोधित करते हुए सुशील कड़शोली ने कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सोनिया गांधी और कांग्रेस नेताओं द्वारा वंदे मातरम् का अपमान किया गया है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत का सम्मान किसी राजनीतिक विचारधारा का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय के लिए राष्ट्र सम्मान का विषय है। कड़शोली ने कहा कि वंदे मातरम् करोड़ों भारतीयों की भावनाओं और स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास से जुड़ा हुआ है। इसे गाते हुए स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया और मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। ऐसे राष्ट्रीय गीत के प्रति अनादर देश स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् की रचना बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने 1875 में की थी और 1896 के कांग्रेस अधिवेशन में रवींद्रनाथ टैगोर ने इसका गायन किया था। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान विशेषकर 1905 के स्वदेशी आंदोलन में वंदे मातरम् अंग्रेजी शासन के विरुद्ध राष्ट्रीय उद्घोष बन गया था। 1950 में इसे राष्ट्रीय गीत के रूप में सम्मान प्रदान किया गया। 1896 में जिस कांग्रेस के अधिवेशन में गूंजा वंदे मातरम्, आज उसी कांग्रेस नेतृत्व पर उसके अपमान का आरोप सुशील कड़शोली ने कहा कि यह कांग्रेस के लिए आत्ममंथन का विषय होना चाहिए कि जिस संगठन के ऐतिहासिक अधिवेशन में कभी वंदे मातरम् गूंजा था, आज उसी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ वंदे मातरम् के अपमान को लेकर देशभर में आक्रोश दिखाई दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व ने समय-समय पर देश की संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्रीय भावनाओं से जुड़े विषयों पर ऐसी राजनीति की है जिससे करोड़ों देशवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। कड़शोली ने कहा कि “वंदे मातरम् कोई साधारण गीत नहीं है। यह भारत माता के प्रति समर्पण, स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और राष्ट्र प्रथम की भावना का प्रतीक है। इसका अपमान भारत की राष्ट्रीय चेतना का अपमान है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश वंदे मातरम् की रचना के 150 वर्ष को राष्ट्रीय गौरव के रूप में मना रहा है। केंद्र सरकार द्वारा 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से वंदे मातरम् के इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन में उसके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा रहा है। सुशील कड़शोली ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की युवा पीढ़ी को राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास और वंदे मातरम् की विरासत से जोड़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेतृत्व के व्यवहार ने राष्ट्रीय गीत के सम्मान को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि भाजयुमो राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े विषय पर किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। कांग्रेस नेतृत्व को वंदे मातरम् के अपमान के लिए देश की जनता के सामने जवाब देना चाहिए और सोनिया गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। कड़शोली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी यह समझ ले कि वंदे मातरम् का सम्मान राजनीति से ऊपर है। देश की युवा शक्ति राष्ट्र और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान के लिए सदैव मजबूती से खड़ी रहेगी। धरना-प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” और “जय हिंद” के जोरदार उद्घोष किए और कांग्रेस नेतृत्व से माफी की मांग की।

Solan, Solan | Aug 16, 2026

सोलन वासियों के लिए जरूरी सूचना!
सोलन वासियों को कल से मिलेगी नई एम्बुलेंस की सुविधा... रोटरी रॉयल सोलन द्वारा द्वारा संचालित...

सोलन वासियों के लिए जरूरी सूचना! सोलन वासियों को कल से मिलेगी नई एम्बुलेंस की सुविधा... रोटरी रॉयल सोलन द्वारा द्वारा संचालित...

Solan, Solan | Aug 16, 2026

सांसद सुरेश कश्यप पहुंचे सोलन... भाजपा नेताओं और रोटरी रॉयल सोलन के सदस्यों द्वारा किया गया स्वागत...

सांसद सुरेश कश्यप पहुंचे सोलन... भाजपा नेताओं और रोटरी रॉयल सोलन के सदस्यों द्वारा किया गया स्वागत...

Solan, Solan | Aug 16, 2026

हिमाचल के राजनीतिक इतिहास की सबसे निकम्मी सरकार चला रहे मुख्यमंत्री सुक्खू, सड़क-बिजली-पानी और स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह बदहाल : डॉ. राजीव बिंदल

कटासन माता मंडल में सड़कों की दुर्दशा के खिलाफ सैकड़ों लोगों का प्रदर्शन, जनता त्रस्त और सरकार मित्रों की सेवा में मस्त : डॉ. राजीव बिंदल

नाहन, 16 अगस्त 2026। नाहन विधानसभा क्षेत्र के कटासन माता मंडल में रविवार को सड़कों की बदहाल स्थिति और मूलभूत सुविधाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों लोगों ने माजरा की सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला।

डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक इतिहास की सबसे निकम्मी सरकार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रही वर्तमान कांग्रेस सरकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगभग चार वर्षों के कार्यकाल में कांग्रेस के विधायकों, मंत्रियों, मुख्यमंत्री और उनके मित्रों ने जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल अपने हित साधने और अपने लिए सुख-सुविधाएं जुटाने का काम किया है। भाई-भतीजावाद और मित्रवाद को बढ़ावा मिला, जबकि आम जनता को समस्याओं के बीच छोड़ दिया गया।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की सड़कों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि यह तय करना मुश्किल है कि “सड़कों में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क।” बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो गई है तथा अनेक क्षेत्रों में लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा बनाए गए राष्ट्रीय राजमार्गों और फोरलेन परियोजनाओं की स्थिति बेहतर है, लेकिन प्रदेश सरकार के नियंत्रण वाली सड़कों की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। कई सड़कों पर वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार सड़कों के रखरखाव और मरम्मत जैसी अपनी बुनियादी जिम्मेदारी निभाने में भी विफल रही है।

“बिजली आती कम, जाती ज्यादा और बिल चार गुना”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सड़क, बिजली और पानी जैसी तीन मूलभूत आवश्यकताओं की स्थिति कांग्रेस सरकार में बद से बदतर हो गई है। उन्होंने कहा, “बिजली आती कम है, जाती ज्यादा है और बिल चार गुना आ रहे हैं।” पानी की व्यवस्था भी चरमरा रही है और आम जनता रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परेशान हो रही है।

उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों की हालत खराब है। लोगों को समय पर पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। सरकार को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रह गया है। प्रदेश की जनता त्रस्त है और सरकार अपने मित्रों की सेवा में मस्त है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद जनहित के अनेक संस्थानों पर ताले लगाने का काम किया और अब विकास कार्य भी ठप पड़े हैं। जनता सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली से परेशान हो चुकी है तथा प्रदेशभर में सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि कटासन माता मंडल में हुआ यह प्रदर्शन केवल एक क्षेत्र की आवाज नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता में व्याप्त आक्रोश का प्रतीक है। प्रदर्शन में उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि “तालाबंदी और भ्रष्टाचार की इस सरकार को प्रदेश से रुखसत किया जाएगा।”

डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा जनता की सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाती रहेगी और कांग्रेस सरकार को उसकी जनविरोधी नीतियों के लिए जवाबदेह बनाएगी।

हिमाचल के राजनीतिक इतिहास की सबसे निकम्मी सरकार चला रहे मुख्यमंत्री सुक्खू, सड़क-बिजली-पानी और स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह बदहाल : डॉ. राजीव बिंदल कटासन माता मंडल में सड़कों की दुर्दशा के खिलाफ सैकड़ों लोगों का प्रदर्शन, जनता त्रस्त और सरकार मित्रों की सेवा में मस्त : डॉ. राजीव बिंदल नाहन, 16 अगस्त 2026। नाहन विधानसभा क्षेत्र के कटासन माता मंडल में रविवार को सड़कों की बदहाल स्थिति और मूलभूत सुविधाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों लोगों ने माजरा की सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला। डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक इतिहास की सबसे निकम्मी सरकार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रही वर्तमान कांग्रेस सरकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगभग चार वर्षों के कार्यकाल में कांग्रेस के विधायकों, मंत्रियों, मुख्यमंत्री और उनके मित्रों ने जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल अपने हित साधने और अपने लिए सुख-सुविधाएं जुटाने का काम किया है। भाई-भतीजावाद और मित्रवाद को बढ़ावा मिला, जबकि आम जनता को समस्याओं के बीच छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की सड़कों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि यह तय करना मुश्किल है कि “सड़कों में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क।” बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो गई है तथा अनेक क्षेत्रों में लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डॉ. बिंदल ने कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा बनाए गए राष्ट्रीय राजमार्गों और फोरलेन परियोजनाओं की स्थिति बेहतर है, लेकिन प्रदेश सरकार के नियंत्रण वाली सड़कों की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। कई सड़कों पर वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार सड़कों के रखरखाव और मरम्मत जैसी अपनी बुनियादी जिम्मेदारी निभाने में भी विफल रही है। “बिजली आती कम, जाती ज्यादा और बिल चार गुना” भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सड़क, बिजली और पानी जैसी तीन मूलभूत आवश्यकताओं की स्थिति कांग्रेस सरकार में बद से बदतर हो गई है। उन्होंने कहा, “बिजली आती कम है, जाती ज्यादा है और बिल चार गुना आ रहे हैं।” पानी की व्यवस्था भी चरमरा रही है और आम जनता रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परेशान हो रही है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों की हालत खराब है। लोगों को समय पर पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। सरकार को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रह गया है। प्रदेश की जनता त्रस्त है और सरकार अपने मित्रों की सेवा में मस्त है। डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद जनहित के अनेक संस्थानों पर ताले लगाने का काम किया और अब विकास कार्य भी ठप पड़े हैं। जनता सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली से परेशान हो चुकी है तथा प्रदेशभर में सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कटासन माता मंडल में हुआ यह प्रदर्शन केवल एक क्षेत्र की आवाज नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता में व्याप्त आक्रोश का प्रतीक है। प्रदर्शन में उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि “तालाबंदी और भ्रष्टाचार की इस सरकार को प्रदेश से रुखसत किया जाएगा।” डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा जनता की सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाती रहेगी और कांग्रेस सरकार को उसकी जनविरोधी नीतियों के लिए जवाबदेह बनाएगी।

Solan, Solan | Aug 16, 2026

सोलन में खूबसूरत  मॉडल्स ने बिखेरे अपनी अदाओं के जलवे... न्यूज वेव्स द्वारा आयोजित *MR. MISS. & MRS. North India Star* फैशन शो...

सोलन में खूबसूरत मॉडल्स ने बिखेरे अपनी अदाओं के जलवे... न्यूज वेव्स द्वारा आयोजित *MR. MISS. & MRS. North India Star* फैशन शो...

Solan, Solan | Aug 16, 2026

टमाटर के रेट में भारी गिरावट , जानें क्या रहा भाव हिमाचल समय - Himachal Samay Media #solanmandi - Solan News