उत्तराखंड के मसूरी में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। माल रोड पर स्थित होटल 'सूर्य किरण' की छत पर अचानक एक भारी सूखा पेड़ टूटकर गिर गया। पेड़ पहले माल रोड की ऐतिहासिक एंटीक रेलिंग से टकराया और फिर सीधे होटल की छत पर जा गिरा, जिससे छत और नीचे खड़ी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
गनीमत रही कि हादसा रात करीब 3 बजे हुआ जब माल रोड पर आवाजाही नहीं थी, वरना जनहानि हो सकती थी। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को कटर से काटकर रास्ता साफ किया। स्थानीय लोगों और होटल व्यापारियों का आरोप है कि जर्जर और सूखे पेड़ों की शिकायत के बावजूद वन विभाग की ओर से समय पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
#Mussoorie #MussoorieNews #MallRoadMussoorie #UttarakhandNews #BreakingNewsHindi #AccidentNews #MussoorieDiaries #UttarakhandAlert #TreeFall #HindiNewsUpdates #ViralNews #newsreels