पाटी: पाटी के शासकीय आईटीआई कॉलेज में लाखों की चोरी, चोर कंप्यूटर-प्रिंटर ले गए, CCTV भी नहीं लगे
Pati, Barwani | Jul 23, 2026 पाटी नगर के बोकराटा रोड पर संचालित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अज्ञात चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। चोर कॉलेज के मुख्य द्वार का ताला/दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और प्राचार्य कक्षा का ताला तोड़कर वहाँ से महंगे कंप्यूटर सिस्टम व प्रिंटर चुराकर फरार हो गए। इस वारदात से कॉलेज प्रशासन को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।