चक्रधरपुर: खाद की कालाबाजारी पर एसडीओ सख्त, शहर के खाद-बीज भंडारों में औचक जांच
पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी ने शनिवार को चक्रधरपुर शहर के खाद-बीज भंडारों का औचक निरीक्षण कियाl खाद की कालाबाजारी की शिकायतों के बीच हुई इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गयाl एसडीओ ने पुरानी रांची रोड स्थित बालाजी उर्वरक खाद्य भंडार, पोटका स्थित रास खाद-बीज भंडार समेत अन्य दुकानों की जांच कीl