डिंडौरी: मिगडी देवरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 11 वर्षीय किशोर घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
डिंडोरी जिले के मिगडी देवरी गांव में अचानक बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिसके चलते घर में पढ़ाई कर रहा 11 वर्षीय किशोर घायल हो गया घायल किशोर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह किशोर लगभग 9:00 घर में पढ़ाई कर रहा था उसी दौरान बारिश के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिरी जिसके चलते किशोर घायल हो गया ।