चंदला: हिनौता थाना पुलिस ने 2 साल पुराने आर्म्स एक्ट मामले में फरार वारंटी को किया गिरफ्तार
छतरपुर के हिनौता थाना पुलिस ने न्याय पथ अभियान के तहत 2024 के अवैध हथियार प्रकरण में फरार चल रहे वारंटी संजय बिरया निवासी घूरा पुरवा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायालय में बुधवार की शाम 4 बजे पेश किया। कार्रवाई एसडीओपी लवकुशनगर नितेश पटेल के मार्गदर्शन में की गई।