गिरिडीह। प्रेसबायोपिया मुक्त झारखंड की दिशा में जिला प्रशासन और THE/NUDGE संस्था की ओर से गांडेय प्रखंड में इनसाईट प्रोग्राम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान करीब 100 जरूरतमंद लाभुकों के बीच चश्मे वितरित किए गए।
उपायुक्त ने कहा कि नजदीक की दृष्टि स्पष्ट होने से लोगों की पढ़ाई, कामकाज और आजीविका बेहतर हो सकती है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाली ऐसी पहल को जिला प्रशासन प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएगा। उन्होंने गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन की पहल को भी सराहनीय बताया।
कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग की योजनाओं का भी लाभ लाभुकों को दिया गया। छह चयनित लाभुकों की गोद भराई और पांच बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य ग्रामीण और जरूरतमंद लोगों तक दृष्टि स्वास्थ्य की सुविधा पहुंचाना तथा उन्हें शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ना है।
#Giridih #Gandey #InsightProgram #PresbyopiaFreeJharkhand #JharkhandNews #GiridihNews #EyeCare #EyeHealth