Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
bk04593
कुल्लू शहर की स्वच्छता पर होगा विशेष कार्य
Kullu, Kullu
| Oct 2, 2026
#others
#administration
MORE NEWS
मोहल नेचर पार्क के सामने रजाई-गद्दे की दुकान/फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
Kullu, Kullu | Oct 4, 2026
मनाली में स्कीमो इंडिया फेडरेशन द्वारा स्की माउंटेनियरिंग के विकास को लेकर विशेष कार्यशाला का आयोजन स्पेन से आए अनुभवी स्की माउंटेनियरिंग कोच और विशेषज्ञ अल्बर्टो और हेक्टर ने कार्यशाला में लिया भाग Kullu Times हिमाचल प्रदेश के मनाली में स्कीमो इंडिया फेडरेशन द्वारा स्की माउंटेनियरिंग के विकास को लेकर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्पेन से आए अनुभवी स्की माउंटेनियरिंग कोच और विशेषज्ञ अल्बर्टो और हेक्टर ने भाग लिया।कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य भारत में स्की माउंटेनियरिंग के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का रोडमैप तैयार करना है ताकि भारतीय एथलीट अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए पदक जीत सकें। स्पेन के विशेषज्ञों अल्बर्टो और हेक्टर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर भारत के हिमालयी क्षेत्र में इस खेल के विकास के लिए उत्कृष्ट प्राकृतिक संसाधन मौजूद हैं। सही प्रशिक्षण मिलने पर यह क्षेत्र दुनिया में स्की माउंटेनियरिंग का बड़ा हब बन सकता है। स्कीमो इंडिया फेडरेशन के अध्यक्ष प्रवीण सूद ने बताया कि फेडरेशन भारतीय खेल प्राधिकरण और खेल मंत्रालय के साथ मिलकर काम कर रही है। वर्तमान में देशभर से करीब 150 एथलीट राष्ट्रीय स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह खेल भारत में नया है और फेडरेशन पिछले तीन चार साल से ही सक्रिय है, इसके बावजूद हाल ही में एशियन चैंपियनशिप में भारतीय एथलीट ने 7वां स्थान हासिल किया है, जो सराहनीय है। हिमालयी क्षेत्रों के युवाओं में प्राकृतिक स्टेमिना है, जिसे तकनीकी प्रशिक्षण से निखारा जाएगा। उन्होंने कहा कि आज आयोजित बैठक में स्पेन से आए विशेषज्ञों के साथ स्की माउंटेनियरिंग के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में स्कीमो इंडिया फेडरेशन के सदस्य मौजूद रहे।
Kullu, Kullu | Oct 4, 2026
लाहुल ,उदयपुर तथा काज़ा ब्लॉक महिला अध्यक्षों की नियुक्ति को मिली फाइनल अनुमोदन, विधायक अनुराधा राणा ने दी बधाई 🌹🌹🌹🌹
Kullu, Kullu | Oct 4, 2026
राष्ट्रपति प्रवास के दौरान यातायात व्यवस्था में बदलाव Kullu Times राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली एवं अटल टनल प्रवास के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विशेष यातायात प्रबंध लागू किए हैं। जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 एवं 117 के तहत इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रवास के दौरान सुरक्षा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक, कुल्लू द्वारा विस्तृत यातायात संचालन योजना प्रस्तुत की गई थी। इसी के आधार पर विभिन्न मार्गों पर भारी वाहनों तथा अन्य वाहनों की आवाजाही को निर्धारित अवधि में प्रतिबंधित, नियंत्रित एवं डायवर्ट किया जाएगा। जारी आदेश के अनुसार 6 अक्तूबर को रात 8 बजे से 7 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों को अटल टनल की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। आवश्यकता के अनुसार इन वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित अथवा वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया जाएगा।7 अक्तूबर को पलचान से अटल टनल रोहतांग तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। यह व्यवस्था राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम तथा सुरक्षा आवश्यकताओं के अनुरूप लागू की जाएगी। इसी प्रकार, 6 से 8 अक्तूबर तक रामबाग से हडिम्बा मंदिर एवं ओल्ड मनाली की ओर सभी प्रकार के भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। राष्ट्रपति के काफिले की आवाजाही एवं सुरक्षा आवश्यकताओं के दौरान आवश्यकता पड़ने पर अन्य वाहनों की आवाजाही को भी कुछ समय के लिए रोका, नियंत्रित अथवा डायवर्ट किया जा सकता है। इसलिए स्थानीय लोगों, पर्यटकों एवं वाहन चालकों से निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करने तथा पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया गया है।आदेशों में यातायात प्रतिबंधों से आपातकालीन सेवाओं, एंबुलेंस, अग्निशमन वाहनों, पुलिस एवं सुरक्षा वाहनों तथा वीवीआईपी ड्यूटी में तैनात वाहनों को छूट रहेगी। इसके अतिरिक्त सक्षम प्राधिकारी द्वारा विशेष रूप से अधिकृत वाहनों को भी सुरक्षा आवश्यकताओं के अधीन आवाजाही की अनुमति दी जा सकेगी।
Kullu, Kullu | Oct 4, 2026
बिलिंग में सुपर-7 क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू क्रिकेट के लिए खेतों को बनाया मैदान Kullu Times लाहौल घाटी में युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे से दूर रखने के उद्देश्य से यंग फार्मर क्लब बिलिंग द्वारा आयोजित सुपर-7 क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। 9 से 12 अक्टूबर तक बिलिंग में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए क्लब के सदस्यों एवं स्थानीय युवाओं ने खेतों को खेल मैदान में तब्दील करने का कार्य शुरू कर दिया है। यंग फार्मर क्लब बिलिंग के सदस्यों प्रमोद कुमार टशी, टशी, मोनू बुकुजी, टशी गुमलिंगपा, दवा स्वची, फूनचोग लाहरजे, नवांग अनुजी एवं शुभम अनुजी ने रविवार को स्थानीय वॉलंटियर्स के साथ मिलकर क्रिकेट मैदान तैयार करने का कार्य किया। इस दौरान मैदान को प्रतियोगिता के अनुरूप तैयार करने के साथ-साथ खिलाड़ियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी कार्य किया गया। आयोजकों ने बिलिंग गांव के समस्त ग्रामवासियों एवं खेत मालिकों रिगजिन शर्मा पांस, नोरबू पांस और दवा गुरुजी का विशेष आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने अपने खेतों को खेल मैदान के रूप में उपलब्ध करवाकर युवाओं के लिए इस आयोजन में सहयोग दिया। तैयारियों के साथ रविवार को मैदान में तीन प्रैक्टिस मैचों का भी आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जमकर क्रिकेट का आनंद लिया। इससे प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों ने बताया कि 9 से 12 अक्टूबर तक होने वाली सुपर-7 क्रिकेट प्रतियोगिता घाटी के युवाओं के लिए खेल और रोमांच का नया अनुभव लेकर आएगी। प्रतियोगिता के लिए विभिन्न क्षेत्रों से टीमें पंजीकरण करवा रही हैं। आयोजकों का कहना है कि प्रतियोगिता को सफल एवं रोमांचक बनाने में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। खेल मैदानों की कमी के बावजूद युवाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास ग्राम पंचायत केलांग के उपप्रधान एवं आयोजन समिति से जुड़े प्रमोद कुमार टशी ने कहा कि लाहौल जैसे दुर्गम क्षेत्र में खेल मैदानों की कमी के कारण स्थानीय युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद बिलिंग गांव के लोग हमेशा युवाओं को खेलों से जोड़ने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए सहयोग करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी बिलिंग गांव में विशेष रूप से लाहौल स्पोर्ट्स कार्निवल का आयोजन किया जा चुका है, जिसमें फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी और आर्चरी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। हाल ही में बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के लैंडिंग साइट के लिए ट्रायल भी किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से बिलिंग में पिछले कई वर्षों से धार्मिक, सांस्कृतिक, खेल एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। भविष्य में भी युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने और खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों ने क्षेत्र के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने तथा “नशा छोड़ो, खेल खेलो” के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया है।
Kullu, Kullu | Oct 4, 2026
स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह, प्रतिभा को निखारने का मिला अवसर Kullu Times अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् जिला कुल्लू द्वारा आज 4 अक्टूबर 2026 को प्रदेशभर में स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारना, उनमें सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना तथा उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है। जिला संयोजक ऋतिक कार्तिक ने बताया कि विद्यार्थी परिषद् हर वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन करती है, ताकि विद्यार्थियों को अपनी बौद्धिक क्षमता और ज्ञान का प्रदर्शन करने के लिए एक बेहतर मंच मिल सके। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, भारत, विश्व, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन, सामान्य विज्ञान, भाषा, धर्म एवं संस्कृति, खेलकूद, समसामयिक विषय, तर्कशक्ति तथा विद्यार्थी परिषद् से संबंधित विभिन्न विषयों पर आधारित 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और बौद्धिक क्षमता को भी बढ़ावा देती हैं। स्वामी विवेकानंद जी के विचारों से प्रेरणा लेते हुए विद्यार्थी परिषद् का प्रयास है कि युवा पीढ़ी शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक बने। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् जिला कुल्लू ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी विद्यालयों, शिक्षकों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। साथ ही हर परिसर में वन्दे मातरम गीत का सामूहिक गायन करवाया गया। कुल 11 परीक्षा केंद्रो में इस परीक्षा को करवाया गया। प्रतियोगिता का परिणाम 31 अक्टूबर को प्रदेश और जिला स्तर पर घोषित किया जाएगा। प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह 12 जनवरी 2027 को आयोजित होगा, जबकि जिला स्तरीय सम्मान समारोह 1 नवंबर से 31 दिसंबर 2026 के बीच होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश और जिला स्तर पर कुल 6 लाख 22 हजार 500 रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP)
Kullu, Kullu | Oct 4, 2026
🌿 Green Anni, Clean Anni 🌿 हमारी Himalayan Model School Colony की सफाई को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सफाई कर्मचारी अनिल भाई का दिल से धन्यवाद। 🙏 अनिल भाई ने मेहनत और लगन से हमारी कॉलोनी को साफ-सुथरा बनाने में सराहनीय योगदान दिया है। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, NGT (राष्ट्रीय हरित अधिकरण) और पंचायत प्रधान भाई चमन भारती जी का भी बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने इस समस्या को गंभीरता से लिया और सफाई अभियान शुरू करवाने में सहयोग किया। यह केवल एक कॉलोनी की सफाई नहीं, बल्कि स्वच्छ आनी की ओर एक सकारात्मक कदम है। ❤️ आइए, हम सब मिलकर आगे भी इसी तरह सहयोग करें और अपने आनी को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाएं। Green Anni 🌿 Clean Anni 💚 आनी को साफ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
Kullu, Kullu | Oct 4, 2026
वायरल वीडियो में एक होटल में समाजसेवी सुभाष ठाकुर द्वारा अपनी ही बुआ के घर में चोरी के आरोपी व्यक्ति को पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी व्यक्ति ने बताया कि उसने अपनी बुआ के लिए घर से 1.5 लाख की चोरी की है और एक दूसरे घर से भी 1.5 लाख के करीब चोरी की है आज जब आरोपी व्यक्ति पकड़ा गया तो उसके कब्जे से करीब 1 किलो चांदी लगभग 30 ग्राम सोना, एक चंद्रहार समेत जो कि 5 -6000 में ही बेच दिया चोरी का अन्य सामान बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कुछ सामान पहले ही बेच चुका था। वहीं, सुभाष ठाकुर ने कहा कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना मनाली में पहले से ही कई मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
Kullu, Kullu | Oct 4, 2026
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संपन्न हुए रामपुर दो दिवसीय दौरे को लेकर भाजपा प्रत्याशी कौंल सिंह नेगी ने कहा:- #kullutodaynews #himachalpradesh #himachalupdate #MediaPower #himachalkiawaaz #KTN #ATM #shimla #kullu #rampur
Kullu, Kullu | Oct 4, 2026