बकानी: बकानी की 25 ग्राम पंचायतों में 24 सितंबर को आरक्षण लॉटरी, सरपंच और पंच पदों की तस्वीर होगी साफ
बकानी की 25 ग्राम पंचायतों में 24 सितंबर को आरक्षण लॉटरी, सरपंच-पंच पदों की तस्वीर होगी साफ बकानी। पंचायत समिति बकानी क्षेत्र की 25 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण लॉटरी 24 सितंबर, गुरुवार को निकाली जाएगी। लॉटरी को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों और पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे संभावित दावेदारों में उत्सुकता बनी हुई है।