भुसावर: पत्नी को लेने पहुंचे दामाद ने ससुर से विवाद के बाद किया हमला
खेड़ली मोड़ थाना क्षेत्र के बिजवारी गांव में रविवार को पारिवारिक विवाद के दौरान दामाद ने ससुर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में अनुपसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें परिजनों ने भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया है।