सिहोरा: पोंडा तिराहे के पास सड़क पार कर रहे बंदर से बाइक भिड़ी, दो युवक घायल
पोंडा तिराहे के पास शुक्रवार शाम 4:00 बजे सड़क पार कर रहे बंदर से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया है। जानकारी के साथ सिहोरा निवासी आरजू पटेल और बघराजी निवासी 25 वर्षी प्रहलाद पटेल मोटरसाइकिल में सवार थे।