विश्व आदिवासी दिवस पर मूलनिवासी जुराव कार्यक्रम में अमित बघेल ने कहा— “छत्तीसगढ़िया मन खुद नीति बनाही अउ खुद राज करही, तब पूरा होही पुरखा मनके सपना”
गरियाबंद, 09 अगस्त 2026।
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद, गरियाबंद द्वारा आयोजित “मूलनिवासी जुराव” कार्यक्रम में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने आदिवासी समाज, मूलनिवासी छत्तीसगढ़िया समुदाय की संस्कृति, भाषा, पहचान और जल-जंगल-जमीन के अधिकारों को लेकर ओजपूर्ण संबोधन दिया।
उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि आदिवासी एवं मूलनिवासी समाज की जीवन-व्यवस्था, संस्कृति और अस्तित्व का आधार हैं। इनके संरक्षण की लड़ाई को मजबूत करने के लिए समाज को एकजुट होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा।
“आपके एक वोट की कीमत लुगरा, डालडा, कुकरा-बोकरा या पउवा दारू नहीं”
अमित बघेल ने समाज से अपने वोट की ताकत और उसके महत्व को समझने तथा अपने अधिकारों, संस्कृति, भाषा और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को ध्यान में रखकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने की बात कही।
कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद एवं मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ,आदिवासी समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य मूलनिवासी समाज के बीच सामाजिक एकजुटता, सांस्कृतिक पहचान और अधिकारों के प्रति जागरूकता को मजबूत करना रहा। #chhattisgarh #adiwasi #AdiwasiDiwas #amitbaghel #krantisena
Raipur, Raipur | Aug 10, 2026